जौनपुर, जून 20 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा स्टेशन पर शुक्रवार को विकास सेवा समिति नौपेड़वा के अध्यक्ष देवराज पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को सौंपे ज्ञापन में सदस्यों ने बक्शा स्टेशन पर अप और डाउन ट्रेन शिवपुर-उतरेटिया एवं उतरेटिया-शिवपुर के ठहराव तथा टिकट आरक्षण केंद्र की मांग की। डीआरएम को संबोधित ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रमुख बाजार नौपेड़वा, धनियामऊ, शंभूगंज, लेदुका के साथ बक्शा में थाना से लेकर ब्लॉक सहित महत्वपूर्ण स्थलों का जिक्र किया है। देवराज पांडेय ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को भी पत्रक दिया जा चुका है। इस दौरान अशोक जायसवाल, दीपक निगम, प्रमोद कुमार यादव, भोलेनाथ सिंह, प्रधान द्वारिका प्रसाद मौर्या, शशिकांत...