जौनपुर, मार्च 22 -- अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ बक्शा वीके सिंह ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बक्शा में 33 केवी ट्रांसफार्मर के सीटी तथा अन्य मेंटेनेंस कार्य के चलते सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह की रोस्टिंग नहीं होगी। यानी करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...