बक्कल चोरी में दो को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, अप्रैल 12 -- चकेरी। जाजमऊ में एक चमड़ा फैक्ट्री में काम समाप्त होने के बाद बैग में भरकर बक्कल लेकर जा रहे दो कर्मचारियों को सिक्योरिटी इंचार्ज ने पकड़ लिया। आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है। मूलरूप से फर्रुखाबाद के लोहाई रोड निवासी पंकज दीक्षित के अनुसार वे जाजमऊ स्थित आरएनजी एक्सपोर्ट इंडिया नाम से चमड़ा फैक्ट्री में सिक्योरिटी इंचार्ज हैं और फैक्ट्री के परिसर में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को नाइट शिफ्ट समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी फैक्ट्री से निकल रहे थे। तभी दो कर्मचारी जगई पुरवा निवासी फिरोज खान और अहिरवां राजा मार्केट निवासी अश्वनी गुलशन का बैग उन्हें भारी लगा। इस पर उन्होंने बैग खुलवाकर देखा तो उसमें फैक्ट्री में तैयार हुए बेल्ट के 80 बक्कल मिले। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.