बरेली, अप्रैल 11 -- हाफिजगंज। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बकैनिया गांव में प्रशासन की अनुमित के बिना डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची तो पंचायत घर के पास मूर्ति की स्थापना की तैयारी थी। पुलिस ने मूर्ति की स्थापना पर रोक लगाने के साथ ही वहां मौजूद लोगों को हिदायत दी। कि अगर बिना प्रशासन की अनुमति के मूर्ति स्थापित की गयी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस तैनात कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...