इटावा औरैया, मार्च 21 -- कस्बा बकेवर व लखना में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया गया। लखना की ईदगाह और मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे, जहाँ हजारों लोगों ने मुल्क की तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर लखना व बकेवर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसडीएम काव्या सी, तहसीलदार दिलीप कुमार और सीओ रामदबन सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला। संवेदनशील इलाकों और ईदगाहों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के दौरान हजारों सिर एक साथ सजदे में झुके। नमाज को मौलाना जमीर रजा द्वारा संपन्न कराने के बाद खुतबा पढ़ा गया, जिसमें देश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और अटूट भाईचारे की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...