इटावा औरैया, मई 31 -- बकेवर। आंधी पानी का कहर बकेवर लखना क्षेत्र में लगातार जारी है। रविवार शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। तापमान के कहर के बाद अब आंधी बारिश का कहर बकेवर लखना क्षेत्र में दिखा।रविवार को शाम साढ़े छह बजे आसमान में तेज हवा के साथ काले बादल पश्चिम दिशा से आते दिखे। वाहनों से आते जाते लोगों को अपने वाहनों की हेड लाइट जलानी पड़ी। आंधी आती देख कस्बा के बाजार में कई दुकानदार अपने टीन टप्पर उड़ने से बचाने में जुट गए। यह भी पढ़ें- देर शाम चली आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त यह भी पढ़ें- तीन दिन से आंधी बारिश ने निकाला नौतपा का दम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...