इटावा औरैया, फरवरी 11 -- बकेवर। लखना सामाजिक वानिकी रेंज क्षेत्र के अंदावा गांव से जुड़ी यमुना पट्टी के जंगल में उस समय रोमांचक दृश्य देखने को मिला जब गांव के बाहर ग्रामीणों की नजर बारहसिंघा पर पड़ी। यह नजारा देख ग्रामीण उत्साहित हो उठे। कई लोगों ने पहली बार इस वन्यजीव को नजदीक से देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारहसिंघा के सिर पर आकर्षक सींग थे, जो इसकी पहचान का प्रमुख आधार हैं। इसे दलदली हिरण भी कहा जाता है। इसका शरीर हल्के भूरे रंग का था और पूंछ पर सफेद किनारे साफ दिखाई दे रहे थे। कुछ देर तक यह खुले स्थान में टहलता रहा, जिसके बाद अचानक जंगल की ओर दौड़ता हुआ ओझल हो गया। फोटो 14 अंदावा गांव से जुड़ी यमुना पट्टी के जंगल में दिखा बारहसिंघा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...