इटावा औरैया, जून 23 -- बकेवर। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद जिले में प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को फायर ब्रिगेड उप निरीक्षक सुभाष आर्या ने कस्बा बकेवर व लखना में एक दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न मिलने पर हड़कंप मच गया। फायर टीम को देखकर कई कोचिंग संचालक शटर गिराकर मौके से भाग निकले। एसआई सुभाष आर्या ने कोचिंग सेंटरों में पहुंचकर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की। इस दौरान देखा गया कि अधिकांश कोचिंग संस्थानों में फायर एक्सटिंग्विशर नहीं थे। जहां थे भी, वे एक्सपायर हो चुके थे। आपातकालीन निकास द्वार, पानी की व्यवस्था और फायर अलार्म जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव मिला। कई सेंटर तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना एनओसी के ...