इटावा औरैया, जनवरी 13 -- बकेवर, संवाददाता। 50 शैय्या अस्पताल में स्टाफ व अन्य संसाधन बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने इस पर पूरी तरह विचार करने का आश्वासन दिया है। कस्बा बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में मानव संसाधन स्टाफ व अन्य उपकरण संसाधनों की कमी है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को अस्पताल का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ढाई साल पहले अस्पताल में शासन 12 डॉक्टर के साथ 12 अन्य चिकित्सकीय स्टाफ को नियुक्त किया था। जिसमें से कुछ ने अपना स्थानांतरण अन्यत्र करा लिया था। इस समय दो ईएमओ अस्पताल में तैनात हैं। इससे अस्पताल की इमरजेंसी को 24 घण्टे चलाने में समस्या आ रही है। इसके अलावा अस्पताल में ओटी सहायक की नियुक्त नहीं है। पूर्व विधायक सावित्री क...