मधुबनी, अप्रैल 10 -- रविंद्र झा मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने के बकुआ के लक्ष्मीपुर टोला में पुलिस ने 336 बोतल में 163 लीटर विदेशी शराब बरामद की व एक बाइक जब्त की। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों शराब धंधेबाज फरार हो गया। यह कार्रवाई एसआई संदीप कुमार तथा एसआई प्रह्लाद पांडेय ने गुप्त सूचना के आधार पर बकुआ के लक्ष्मीपुर टोला में बुधवार रात करीब सवा ग्यारह बजे छापेमारी कर की। पुलिस को देखते ही तीनों शराब धंधेबाज भाग गया। जिसमें से दो फरार शराब धंधेबाज संतोष यादव तथा विनोद यादव की पहचान स्थानीय चौकीदार ने की। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि फरार शराब धंधेबाज संतोष यादव के दरवाजे के पास घास-फूस के नीचे छुपाकर रखा हुआ कार्टन एवं बोतल मिलाकर 108 बोतल विदेशी शराब बरामद हई। इसमें छह बोतल टूटा हुआ था। जबकि संतोष यादव के ही घर के पास के ...