मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। 31 मार्च करीब आते ही नगर निगम के टैक्स विभाग ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को भी टैक्स विभाग की टीम ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। पंडित नगला, करुला, आजाद नगर, ट्रांसपोर्ट नगर आदि इलाकों में अभियान चलाते हुए 32 प्रतिष्ठानों को सील किए जाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान शहर के नामचीन डॉक्टर और निजी बैंक को हाउस टैक्स तत्काल जमा करने की चेतावनी दी गई। गुरुवार को 81 लाख रुपये की राजस्व की वसूली की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि बकायदार समय से अपना हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स जमा कर दें। वरना नगर निगम प्रॉपर्टी को सील करने की कार्रवाई करेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रॉपर्टी मालिक की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...