सोनभद्र, दिसम्बर 27 -- सागोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली उपकेन्द्र बभनी के विभिन्न गांवों में टीम बनाकर बिजली बिल राहत के तहत लोगों लाभ दिया। विभाग ने इस दौरान 20 लोगों का बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटा तथा दो लाख रुपये राजस्व की वसूली भी की। बभनी क्षेत्र के चैनपुर, सागोंबाध, डगडउआ टोला, सड़क टोला, घघरी में गांव में टीम बनाकर भ्रमण कर 60 ओटीएस और दो लाख से अधिक का राजस्व की वसूली की गई। 20 लोगों का बिजली बिल न जमा करने पर विच्छेदन किया। उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) का पहला चरण जल्द समाप्त होने वाला है। इस चरण में उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर विशेष छूट मिल रही है, जिसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। योजना के पहले चरण के तहत, उपभोक्ताओं को बिजली बिल के ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.