वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी। बकाये परिसर और बिजली चोरों को नया कनेक्शन जारी करने में आरोपी अवर अभियंताओं की जांच के लिए समिति गठन की संस्तुति कर दी गई है। वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता राकेश पांडेय ने यह संस्तुति की है। इस बाबत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता सचिन कुमार को पत्र प्राप्त हो गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि मामला गंभीर है। आरोप पत्र जारी किया जा चुका है। अधिशासी अभियंता के पूर्व के पत्र से स्पष्ट है कि अवर अभियंताओं ने नियमों को ताक पर रखकर कनेक्शन दिया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। बता दें कि मछोदरी और मैदागिन उपकेंद्र के जेई ने छह मकान पर कनेक्शन दे दिया था। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल डिस्कॉम के एक्सईएन अनिरुद्ध चौरसिया के अपशब्दों का ऑडियो वायरल होने के प्रकरण की जांच ठंडे बस्ते में चली गई। इन पर लगभग 24 लाख रुपये बकाया था।...