लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- लखीमपुर। अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिया गया ऋण जमा न करने वाले बकाएदारों को अब अतिरिक्त ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है। योजना की निर्धारित अवधि निकल चुकी है। लिया गया ऋण तुरंत जमा करा दें। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में ऋण लेने वाले मुनव्वर अली ने अपना पूरा बकाया जमा कर दिया है। बकाया धनराशि जमा होने के बाद उन्हें एनओसी दी गई। उन्होंने बताया कि अन्य बकायेदार भी अपने ऋण की बकाया धनराशि जल्द जमा कर दें। समय बीतने के साथ बकाया राशि पर अतिरिक्त ब्याज लग सकता है। उन्होंने बताया कि लिया गया ऋण तुरंत जमा कर दें जिससे कार्रवाई से बच सकें और अधिक ब्याज भी न देना पड़े। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बकायेदारों से अपील की कि वे अपने ऋण खाते की स्थिति की जानकारी लेकर...