अयोध्या, मई 12 -- सोहावल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के सोहावल और मसौधा दोनों ब्लाकों में बकायेदारी की वसूली को लेकर तहसील प्रशासन की टीम गठित हुई है। तहसील क्षेत्र में करोड़ो की बकायेदारी में सिर्फ सोहावल ब्लॉक में 77 लाख 41 हजार 20 रुपए टॉप टेन बकायेदारों के हिस्से में हैं। जिसने वसूली करना संभव नहीं हो पा रहा है। क्योंकि इन बड़े बकायेदारों को राजस्व संग्रह विभाग खोज नहीं पा रहा है। ऐसे बकायेदारों की सूची दीवारों पर लिखवा कर प्रशासन ने इति श्री तो कर ली है। लेकिन बकायेदारों को खोज पाना संग्रह अमीनो के लिए भारी पड़ रहा है। सोहावल और मसौधा दोनों विकास खंडों से जुड़े बकाये दारों में सर्वाधिक संख्या सोहावल के बकायेदारों की हैं। यह भी पढ़ें- बकाया ऋण की वसूली के लिये घर घर पहुँच रहे है सहकारिता कर्मी जिनमें एक बकायेदार की सबसे बड़ी बकायेदारी 12 लाख...