बकायेदारों पर प्रशासन का शिकंजा, कुर्की से पहले जारी हुई अंतिम चेतावनी
बलरामपुर, जून 11 -- उतरौला, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में अमीन शाखा, बैंक अधिकारियों और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के तहत बकाया राशि जमा न करने वालों को कुर्की से पूर्व अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं।वसूली अभियान में वरिष्ठ प्रबंधक खुश्बू बाला सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक डीएन पांडेय, सहायक प्रबंधक अंकुर श्रीवास्तव व अमीन प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने उपरौला, रुस्तमनगर, बिरदा बनियाभारी, केवतली, महुआधनी, सुरहिया, देवर समेत कई गांवों में पहुंचकर बकायेदारों से संपर्क किया और उन्हें बकाया भुगतान के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- लखीसराय : 13 जून तक चलेगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.