मथुरा, जनवरी 24 -- नगर निगम प्रशासन द्वारा कर बकायादारों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को वार्ड संख्या-5 लोहवन में कार्रवाई कई भवनों पर सलिंग की कार्रवाई की है। शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार के नेतृत्व में चली कार्रवाई में चार कॉमर्शियल भवनों को सील कर दिया गया जबकि एक निजी हॉस्पिटल संचालक ने मौके पर बकाया कर का भुगतान कर सीलिंग से बचाव किया। नगर निगम की टीम जब संगी हॉस्पिटल पहुंची तो दबाव बनते ही हॉस्पिटल स्वामी ने तत्काल 1 लाख 20 हजार 087 का चेक नगर निगम अधिकारियों को सौंप दिया। वहीं लंबे समय से टैक्स नहीं चुकाने वाले चार व्यावसायिक भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। सील किए गए भवनों में मूलचन्द पर 214536, रामवीर 109885, ब्रजेश पर 110323, योगेश चैधरी पर 140277 रुपये का बकाया है। सील कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक सर्वेश यादव,...