महाराजगंज, जनवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिजली राहत योजना का लाभ लेने के लिए बकाएदार सक्रिय नही है। पहला चरण समाप्त हो गया। लेकिन लक्ष्य ढाई लाख बकाएदारों में सिर्फ 66 हजार ने योजना में पंजीकरण कराकर 86 करोड़ का छूट का लाभ लिया है। योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जो 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जिले में चार लाख 91 हजार 446 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें चार लाख 32 हजार 560 बिजली उपभोक्ता समय पर बिजली बिल नही जमा कर रहे हैं। ऐसे में इन उपभोक्ताओं पर 20 हजार से लेकर एक-एक लाख बकाया चल रहा है। शासन ने इन बकाएदारों के लिए बिजली बिल राहत योजना शुरू की है। योजना के तहत बिजली बिल के साथ आने वाले सरचार्ज की शत-प्रतिशत माफ के साथ मूल बिजली बिल में भी छूट का लाभ है। प्रथम चरण में मूल बिल में 25 फीसदी की छूट थी। प्रथम चरण में दो लाख 49 हजार 282 ...