पूर्णिया, अगस्त 11 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी सिलसिले में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की ओर से बैंक एवं बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को लंबित और सुलह योग्य मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निपटारे की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। यह अदालत पूर्णिया व्यवहार न्यायालय के साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा और बायसी में भी आयोजित की जाएगी। इसके तैयारियों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैयाजी चौधरी के निर्देश पर सोमवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक...