रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- खटीमा। न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग बकाएदार के हिस्से की भूमि को 30 अप्रैल को सार्वजनिक रूप से नीलाम करेगा। तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि न्यायालय सीनियर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत के आदेश छह अगस्त 2025 के अनुपालन में नीलामी होगी। बताया कि बकायेदार रमेश चंद्र पांडेय के हिस्से की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 30 अप्रैल को दोपहर दो बजे तहसील परिसर में की जाएगी। यह भी पढ़ें- नौ मई को लगेगी लोक अदालत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...