बकायेदारी मांगने पर युवक को पीटा, मुकदमा
कानपुर, जून 19 -- बिधनू। बिधनू के अफजलपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बीते बुधवार रात व्यापारिक हिसाब में बकाए के तीन लाख रुपये मांगने पर आरोपित ने युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घाटूखेड़ा निवासी शिवम यादव का आरोप है कि उन्हें बिधनू निवासी राहुल यादव उर्फ मोनू से व्यापारिक हिसाब में तीन लाख रुपये लेने थे। बीते बुधवार की रात करीब 11:15 बजे अफजलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास राहुल अपनी कार में बैठा था। तभी उसने अपने तीन लाख रुपये मांगे। राहुल ने धक्का देकर कार उसे गिरा दिया और मारपीट करने लगा। आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर गोली मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.