फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 20 -- शमसाबाद। किसरोली गांव में शनिवार को बिजली निगम की तरफ से कैंप लगाया गया। योजना को लेकर बकायेदार उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई। 15 बकायेदार उपभोक्ताओं ने सरकार की योजना का लाभ लिया। इस दौरान टीम ने चेकिंग अभियान भी चलाया। दस हजार रुपये की बकाया वसूली भी जमा करायी गई। दिनेश कुमार की देखरेख में कैंप लगाया गया जिसमें उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से कहा कि वह योजना का लाभ लें। इसमें कोई लापरवाही न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...