बरेली, फरवरी 21 -- नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए शुक्रवार को जोन-1 और 2 में विशेष सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई व्यावसायिक संपत्तियों को सील किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि लंबे समय से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले बकायेदारों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कर जमा न करने पर निगम को सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान ही बकायेदारों ने 552100 रुपये की राशि नगर निगम कोष में जमा कराई। उन्होंने बताया कि सख्ती का असर दिख रहा है और अन्य बकायेदार भी कर जमा करने के लिए आगे आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.