मधुबनी, जून 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) जिला इकाई मधुबनी की संयुक्त बैठक रविवार को निजी होटल सभागार में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजू यादव ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने किया। बैठक में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के संघीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार मुख्य अतिथि तथा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिक्षकों की मांगें प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से समान काम के लिए समान वेतन तथा पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की और शिक्...