भागलपुर, जून 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त अतिथि शिक्षकों ने 11 महीने के बकाया मानदेय और सेवा नवीनीकरण में हो रही देरी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। गुरुवार को विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने प्रशासन पर मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अब आर-पार की लड़ाई और कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। शिक्षकों का कहना है कि राजभवन के निर्देशों के तहत पूरी निष्ठा से कक्षाएं लेने के बावजूद 70 शिक्षकों का नवीनीकरण अटका हुआ है, जिससे कई कॉलेजों में तालाबंदी की नौबत है। डॉ. तुषार रंजन और डॉ. शशिमाला सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि राजभवन ने नियुक्ति रद्द करने की बात नहीं की है, बल्कि भ्रम फैलाकर उनके परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। स्थायी कुलपति न होने से विश्वविद्यालय गुटबंदी...