वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बकाया बिजली बिल वसूलने छोटी पियरी पहुंचे बेनियाबाग उपकेंद्र के लाइनमैन की सोमवार को उपभोक्ता ने जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी एक आंख जख्मी हो गई। हाथ और मुंह पर भी चोटें आईं। आरोपी ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने छोटी पियरी निवासी आशीष कसेरा के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, घटना के बाद मयफोर्स पहुंचे बिजली विभाग के अफसरों ने आरोपी के घर का कनेक्शन काट दिया। नगरीय विद्युत वितरण खंड चौकाघाट के अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ ने बताया कि आशीष कसेरा के घर पर कुछ वर्ष पहले बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर करीब एक लाख रुपये का असेसमेंट बनाया गया था। सोमवार दोपहर सरकारी लाइनमैन जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ आशीष के घर पहुंचा। उपभोक्ता से ओटीएस के तहत मिल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.