प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। परिवहन विभाग का राजस्व बढ़ाने की कवायद के तहत मंगलवार को एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने जिले के ट्रांसपोर्टर और वाहन डीलरों के साथ बैठक की। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों से बकाया रोड टैक्स जमा कराने के लिए सहयोग मांगा और डीलर व उनके प्रतिनिधियों से कहा कि वाहन बिक्री करने के बाद इसी तिथि में पंजीकरण की फीस ऑनलाइन जमा करा दें। जिले के ट्रांसपोर्टरों और वाहन डीलरों की बैठक में एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि कॉमर्शियल वाहन स्वामियों की लापरवाही के कारण विभाग का करोड़ों रुपये रोड टैक्स बकाया है। उन्होंने सहयोग मांगते हुए ट्रांसपोर्टरों से बकाया रोड टैक्स जमा कराने की अपील की। कहा कि बकाया जमा करते समय विभाग की ओर से जितनी भी छूट संभव है वह दी जाएगी। बैठक में मौजूद ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष ...