मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मोतीझील में बुधवार को चंदन कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट कर सिर फोड़ दिया गया। इस संबंध में तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन हरिशंकर गांव निवासी पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें तीन को नामजद और चार अज्ञात को आरोपित बनाते हुए पुलिस को बताया है कि घटना से पूर्व वह बकाया रुपये मांगने गए थे। इसी बीच आरोपितों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए सिर फोड़ दिया है। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद उनकी जान बची है। इधर, नगर पुलिस का कहना है कि आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...