भागलपुर, फरवरी 27 -- सड़क चौड़ीकरण और एनएच निर्माण में पसीना बहाने वाले अकबरनगर के करीब 80 मजदूरों का लगभग 15 लाख रुपये बकाया है। मजदूरों का आरोप है कि ढाई साल बीत जाने के बाद भी मेहनताना नहीं मिला, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भुगतान की मांग को लेकर भवनाथपुर स्थित निर्माण प्लांट पर दो दिनों से काम ठप है। गुरुवार को करीब 50 मजदूर अकबरनगर थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। मजदूरों ने बताया कि उन्हें पंजाब में एनएच निर्माण कार्य के लिए ले जाया गया था, जहां एक कंपनी के ठेकेदार विशाल के अधीन करीब दो माह काम कराया गया। इस मद में 12.77 लाख रुपये बकाया हैं। वहीं अकबरनगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान करीब 2.30 लाख रुपये का भुगतान शेष है। मजदूरों का कहना है कि पहले विरोध करने पर आंशिक भुगतान कर दिया जाता था, लेकिन इस बार केवल आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.