धनबाद, मई 3 -- झरिया के जामाडोबा निवासी गुड्डू सिंह की असर्फी अस्पताल में मौत के बाद बकाया राशि के लिए शव रोके जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। झरिया विधायक रागिनी सिंह द्वारा विधानसभा में इस मुद्दा उठाए जाने के बाद विभाग सक्रिय हुआ है। विधायक के हस्तक्षेप पर शनिवार को धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय में एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा और हजारीबाग प्रमंडल के डॉ. विजय शंकर ने विधायक रागिनी सिंह और पीड़ित परिवार की मौजूदगी में मामले की पड़ताल की। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में इलाज के नाम पर लापरवाहीबैठक में आरोप बैठक के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह उस भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई है, जहां गरीबों के शवों को बकाया के नाम पर बंधक...