कोडरमा, मई 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सदर अस्पताल समेत सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने तीन माह से बकाया मानदेय भुगतान नहीं होने के विरोध में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन कार्यरत कर्मियों ने झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन से पहले कर्मियों ने सदर अस्पताल कोडरमा से जुलूस निकाला। बकाया मजदूरी भुगतान करो और सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय में चोरी बंद करो जैसे नारे लगाए गए। बड़ी संख्या में मौजूद कर्मियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
प्रदर्शन का कारण इस अवसर पर संघर्ष समिति के संयोजक एवं सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि कमांडो कंपनी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.