बकाया मानदेय को तीन दिन में मांगे अभिलेख
लखीमपुरखीरी, जून 20 -- साक्षर भारत मिशन के तहत कार्य कर चुके जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक और शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय को लेकर शासन ने सूचना मांगी है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि 31 मार्च 2018 तक कार्य कर चुके शिक्षा प्रेरक, ब्लॉक समन्वयक, जिला समन्वयक अपने ब्लॉक के बीईओ से संपर्क कर तीन दिन के अंदर अपने अभिलेख प्रस्तुत कर दें। बकाया मानदेय संबंधी सूचनाओं का मिलान सत्यापन करा लें, जिससे निदेशालय को ब्योरा भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद अवशेष मानदेय के संबंध में मिलने वाले किसी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इसका पूरा दायित्व सम्बंधित का होगा। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षणचर्या पूर्ण की तिथि से प्रशिक्षित वेतन निर्धारण से संबंधित मांगी गयी शिक्षकों की सूची यह भी पढ़ें- शिक्षकों के विवरण 25 तक अपडेट करने के निर्देश
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.