दुमका, सितम्बर 13 -- दुमका। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन नगर परिषद दुमका के बैनर तले शुक्रवार को जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम एवं जिला मंत्री विजय कुमार दास के नेतृत्व में सफाई कर्मी नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री विजय कुमार दास ने कहा कि सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ बनाने में लगे हुए हैं। हम नहीं चाहते हैं दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ पूजा जैसा महत्वपूर्ण त्यौहार पर हड़ताल में रहे। परंतु हड़ताल में जाने के लिए नगर परिषद प्रशासन मुझे मजबूर किया हैं। हमारा एक ही मांग हैं दुर्गा पूजा त्यौहार से पहले लंबित बकाया मानदेय दिया जाए। जो नगर परिषद प्रशासन के द्वारा यह मांग पूरा किया जा सकता था। परंतु पूरा नहीं किया जो दुख का विषय हैं। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.