बकाया मानदेय और बढ़ोतरी की मांग को लेकर रसोइयों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
पूर्णिया, मई 24 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के बैनर तले रसोइया सह सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में मुख्य रूप से बकाया मानदेय भुगतान, मानदेय में बढ़ोतरी, 12 माह का भुगतान, सामाजिक सुरक्षा तथा नियमितीकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। रसोइयों ने कहा कि वे वर्षों से कम मानदेय में लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- बंदरा : रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के प्रदेश सचिव राजेश कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.