बलिया, अप्रैल 16 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। बकाया मानदेय के भुगतान और ईपीएफ राशि जमा करने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। सम्बंधित खंड विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।हिसं दलनछपरा के अनुसार ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी (मुरलीछपरा) शकील अख्तर अंसारी को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा जनवरी 2024 से अब तक उनके ईपीएफ की राशि भी यूएएन खाते में जमा नहीं कराई गई है, जबकि अन्य ब्लाकों में वर्ष 2025 तक जमा कर दी गयी है l समय पर मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है। यह भी पढ़ें- 16 माह से भुगतान लंबित, सौंपा ज्ञापन बच्चों की फीस, दैनिक खर्च और दवाओं का इंतजाम कठिन हो रहा है। उन्होंने शीघ्र भुगतान की मांग...