जौनपुर, अप्रैल 23 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के रैभानीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से बकाया रुपये मांगने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले में दंपति पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं। गांव के सुभाष ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उमाचंद को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। जिसे मांगने गया तो गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पत्नी जुगनू देवी के साथ मिलकर हमला बोल दिया। बीच बचाव पर सुभाष की पत्नी अमृता को भी पीटकर घायल कर दिए। थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि दंपति के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...