बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बकाया मांगने पर बुजुर्ग के साथ मारपीट चेवाड़ा, निज संवाददाता। बकाया पैसा मांगने पर बडाडी निवासी सैलून संचालक 65 वर्षीय बुद्धन ठाकुर को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। मामले में कुशोखर गांव निवशी सुजीत बिन्द के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। थानाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...