बस्ती, मई 17 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने बकाया मांगने आए युवक के साथ मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के दिवाकरपुर निवासी पंकज सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह एक कम्पनी किस्त एप की तरफ से बकाएदार अभय यादव के कटरा खुर्द स्थित घर पर 14 मई को गए थे। आवाज देने पर घर का एक बुजुर्ग आया और गेट खोलकर अंदर ले जाकर बैठाया। साथ ही अभय को घर में से बाहर बुलाया। आरोप है कि अभय के आने पर बकाया भुगतान के विषय में कहा तो वह भड़क गया। अपशब्द कहते हुए मारने लगा और मोबाइल छीन लिया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवती और पिता से मारपीट इसके बाद फोन कर एक अन्य व्यक्ति को बुलाया। साथ ही उनका वीडियो बनाने लगा और बोला कि तुम घर में चोरी करने आए थे और 50 हजार की चोरी करते पकड़े गए। बाद में इनकी पत्नी के समझाने पर छोड़ दिया ...