बकाया मजदूरी मांगने पर मजदूर से गाली-गलौज, ठेकेदार ने डीजल डालकर जलाया
संवाददाता, सितम्बर 13 -- यूपी के पीलीभीत में साल भर से बकाया मजदूरी की रकम मांगने से नाराज ठेकेदार और उसके बेटों ने मजदूर से मारपीट के बाद डीजल डालकर उसके शरीर में आग लगा दी। गंभीर हालत में बरेली के मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव भीकमपुर निवासी धर्मेंद्र की हाईवे किनारे पान-गुटखा की दुकान है, जहां उसके पिता रामदास भी बैठते हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि करीब साल भर पहले गांव का ही ठेकेदार राजेश उसके पिता व तीनों भाइयों को इंटरलॉकिंग प्लांट में मजदूरी के लिए गुरुग्राम ले गया था। उनकी मजदूरी के 62 हजार रुपये राजेश पर बकाया थे और कई बार तकादे के बावजूद नहीं दिए। यह भी पढ़ें- गे डेटिंग ऐप पर हनीट्रैप करने वाले गिरोह से मिले 12 वीडियो,ये था फंसाने का तरीका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.