कटिहार, अप्रैल 18 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) के आह्वान पर शुक्रवार को बारसोई अनुमंडल अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने एक दिवसीय हड़ताल रहकर प्रदर्शन किया। बारसोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में यह प्रदर्शन महिला नेत्री जूही महबूबा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें पूर्व विधायक महबूब आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आशा कार्यकर्ताओं ने अगस्त 2025 से बकाये प्रोत्साहन एवं सामाजिक पारितोषिक मद की राशि का अविलंब भुगतान करने, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों के समान 65 वर्ष करने तथा सेवानिवृत्ति पर रिटायरमेंट पैकेज एवं पेंशन लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- बकाया मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य...