समस्तीपुर, मई 3 -- समस्तीपुर। नगर निगम, समस्तीपुर के नियमित कर्मियों का बकाया पंचम, षष्ठम व सप्तम अन्तर वेतन के अलावा सेवानिवृत कर्मियों का सेवांत लाभ तथा पेंशन भुगतान करने में नगर निगम से टालमटोल करने की शिकायत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कर अविलंब भुगतान कराने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है। यह शिकायत स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, नगर निगम शाखा के अध्यक्ष जीवछ पासवान, राजकुमार राम, सचिव मो. परवेज संयुक्त रूप से की है।

शिकायत का कारण मुख्य मंत्री से कहा गया है कि लंबे समय से ही कर्मचारी महासंघ की ओर से बकाया पंचम, षष्ठम, सप्तम अंतर वेतन की राशि का भुगतान कराने तथा सेवानिवृत कर्मचारियों का सेवांत लाभ का भुगतान कराने के लिए महासंघ द्वारा मांग से संबंधित आवेदन व मांगपत्र नगर निगम, समस्तीपुर प्रशासन से की जाती रही है, फिर भी नगर निगम स...