औरैया, जून 23 -- पेटी ठेकेदारी का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने बकाया भुगतान मांगने पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली अजीतमल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद इटावा के ग्राम नगला चन्दी निवासी सरनाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्र रोहित के साथ पेटी ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उनका आरोप है कि बिधूना क्षेत्र के एक ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में उन्होंने किराये की मिक्सर मशीन लगाकर कई स्थानों पर कार्य कराया था, जिसका करीब साढ़े तीन लाख रुपये भुगतान अभी तक बकाया है। पीड़ित के अनुसार हाल ही में संबंधित ठेकेदार ने अपनी मिक्सर मशीन खरीद ली थी। इसके बाद वह और उनका पुत्र मुरादगंज स्थित एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर मशीन संचालन का का...