फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के मोहल्ला किदवई नगर निवासी मधुर दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बकाया भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मधुर दुबे एक कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि नीमकरोरी निवासी दो दुकानदारों पर करीब 50 हजार रुपये बकाया हैं। आरोप है कि कई बार भुगतान मांगने के बावजूद रकम नहीं दी गई। बकाया लेने के लिए नीमकरोरी पहुंचने पर उनके साथ अभद्रता की गई। साथ ही दोबारा भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि भुगतान न मिलने से नौकरी पर भी संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- रुपये मांगने पर युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की ...