सहरसा, मार्च 21 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत आशा, आशा फैसिलिटेटर एवं वैक्सीन कुरियर कर्मियों ने आठ माह से लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ (सीटू) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मी शामिल हुए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। कर्मियों का कहना है कि वे निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन समय पर मानदेय और प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। वैक्सीन कुरियर संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव ने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं संघ की अध्यक्ष कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.