सोनभद्र, मार्च 9 -- म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड में कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौपा। उन्होंने शीघ्र बकाया भुगतान दिलाये जाने की गुहार लगायी। उन्होंने बताया कि पिछले साल माह जुलाई से मानदेय बकाया है। उन्होंने बताया कि हर माह ईपीएफ काटा तो जरूर जा रहा है पर ईपीएफ खाते में इसको जमा नहीं कराया जा रहा है। ब्लॉक में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, टीए, पंचायत मित्रों का मानदेय जुलाई से अब तक नहीं मिला है। इस बीच दीपावली, होली जैसे त्योहार भी गुजर गए। बावजूद इसके इनका भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते हम लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र बकाया का भुगतान नहीं किया गया तो हम लोग कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर गंगा राम, च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.