मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को कैटरिंग ठेकेदार ने धरना दिया। ठेकेदार ने बीएसए कार्यालय द्वारा उनके कार्यों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। उक्त ठेकेदार ने बीएसए से मिलकर जल्द बकाया भुगतान करने की मांग की है। धरने पर बैठे ठेकेदार शाहनवाज ने बताया कि रियल इंटरप्राइजेज नाम से उनकी फर्म है, एक अप्रैल 2025 को स्कूल चलो अभियान के दौरान उन्होंने कैटरिंग का कार्य किया था। डेढ़ लाख रुपये में काम तय हुआ था, जिसमें एक लाख रुपये विभाग पर बकाया है। बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि मामले को दिखवाकर हल कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.