बरेली, मार्च 14 -- बहेड़ी। गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन चौधरी ने अपर गन्ना आयुक्त विश्ववेश चौधरी से मुलाकात की। भाकियू टिकैत गुट के यूपी और उत्तराखंड के मीडिया प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि किसानों के साथ बैठक में अपर गन्ना आयुक्त की तरफ से मिल को बेचने की जानकारी देते हुए कहा कि मिल की बिक्री पूरी होते ही किसानों के खाते में बकाया गन्ना भुगतान भेजा जाएगा। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि अगर वादा खिलाफी की गई तो वे आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...