रुडकी, जनवरी 1 -- उत्तराखंड किसान मोर्चा की गुरुवार को नगला कुबड़ा में आयोजित मासिक बैठक में गन्ने के मूल्य में कम बढ़ोत्तरी एवं बिजली दरों में अधिक बढ़ोत्तरी पर चर्चा हुई। बैठक में इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया भुगतान को जल्द दिलवाने की मांग की गई। साथ ही भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत ग्राम नगला कुबडा में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उकिमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि सरकार ने गन्ने का रेट मात्र सात प्रतिशत बढ़ाया है। जबकि बिजली की दरों में सोलह प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह किसानों के हित में बिलकुल भी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.