बरेली, मई 19 -- नवाबगंज। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 43 करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन बकाया भुगतान नहीं किया है। जिससे नाराज किसानों ने सोमवार को पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर बकाया भुगतान कराने की मांग की। इसमें वहीद अहमद,ब्रह्मानंद गंगवार, राम रतन गंगवार, खेमकरण गंगवार, विजय गंगवार, मुन्नी देवी,चंद्रभान गंगवार, सेवाराम, अमित गंगवार, सोम प्रकाश,महेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...