सुल्तानपुर, मार्च 21 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात दुकान के बकाया किराए को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुए इस जानलेवा हमले में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कई आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बढ़ौली गांव निवासी राजाराम यादव के अनुसार वह गुरुवार की रात अपनी दुकान का करीब चौबीस हजार रुपये बकाया किराया लेने श्यामलाल के पास गए थे। इसी दौरान किराए को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।आरोप है कि श्यामलाल और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर राजाराम को घायल कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे रवि यादव को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की ...